Dehradun में सिंगल यूज प्लास्टिक पर बड़ी कार्रवाई, 1776 दुकानों की जांच, 532 किलो प्लास्टिक जब्त

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी, 550 दुकानों के चालान, 1.96 लाख जुर्माना वसूला 

देहरादून। पर्यावरण संरक्षण और देहरादून को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन का सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र के सभी 100 वार्डों में सघन अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान को प्रभावी बनाने के लिए 50 सेक्टर अधिकारियों की तैनाती की गई है। इन अधिकारियों ने अब तक 1776 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 762 प्रतिष्ठानों में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग और भंडारण पाया गया।नियमों का उल्लंघन करने पर 550 प्रतिष्ठानों के चालान किए गए और 1.96 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

अभियान के दौरान 532 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर नष्ट किया गया है।प्रशासन ने बताया कि कार्रवाई का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं है, बल्कि लोगों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग, भंडारण और बिक्री न करें और पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *