रुड़की के डंढेडी ख्वाजगीपुर में खुला ‘ड्राई बाजार – जय ऑटो स्पा’, प्रीमियम कार केयर की आधुनिक सुविधाएं होंगी उपलब्ध
रुड़की। रुड़की-हरिद्वार बाईपास रोड स्थित गांव डंढेडी ख्वाजगीपुर में रविवार को ‘ड्राई बाजार – जय ऑटो स्पा’ का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्यामवीर सैनी ने फीता काटकर किया।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर मुनीश सैनी और जय भगवान मौजूद रहे।बताया गया कि ‘ड्राई बाजार – जय ऑटो स्पा’ रुड़की का पहला प्रीमियम कार डिटेलिंग स्टूडियो है।

यहां कार की सामान्य धुलाई के साथ-साथ आधुनिक कार केयर की सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।संचालक अनुज सैनी ने बताया कि सेंटर पर प्रीमियम कार वॉश, सेल्फ हीलिंग पीपीएफ, सिरेमिक कोटिंग, टेफ्लॉन कोटिंग, इंजन कोटिंग और कार डिटेलिंग जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
यहां वाहन की बाहरी चमक के साथ-साथ अंदरूनी सफाई और देखभाल पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।मुख्य अतिथि श्यामवीर सैनी ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह के आधुनिक कार केयर सेंटर के खुलने से वाहन स्वामियों को बेहतर सुविधाएं अपने क्षेत्र में ही मिल सकेंगी।
संचालक अनुज सैनी ने कहा कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता, आधुनिक तकनीक और भरोसेमंद कार केयर सेवाएं देना है।कार्यक्रम में जयचंद सैनी, पावन सैनी, शिव सैनी, खुशहाल सैनी, मुकेश सैनी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
