CM धामी के जन्मदिवस की तैयारियों को लेकर भाजपा महानगर की बैठक, 16 सितंबर को रेंजर ग्राउंड में होगा भव्य कार्यक्रम

मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाने की तैयारी, भाजपा महानगर की बैठक आयोजित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस 16 सितंबर को भव्य और जनसेवा के रूप में मनाने को लेकर रविवार को भाजपा महानगर कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में हुई।

बैठक में बताया गया कि 16 सितंबर को देहरादून के रेंजर ग्राउंड में मुख्यमंत्री का जन्मदिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें महानगर के 9 से 10 हजार युवा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और सामाजिक लोग शामिल होंगे।

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। जन्मदिवस को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि जनसेवा और सामाजिक सरोकार के रूप में मनाया जाएगा।

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस की तैयारियों को लेकर भाजपा महानगर की बैठक करते पदाधिकारी।

मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री का जन्मदिवस हम सभी के लिए सौभाग्य का दिन है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर जन्मदिवस पर एक माह तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान की भी चर्चा की गई।

बैठक में सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं और मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

बैठक में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, दायित्वधारी राज्य मंत्री विनोद उनियाल, मधु भट्ट, श्याम अग्रवाल, सुनील उनियाल गामा सहित महानगर के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और पार्षद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *