चीन सीमा पर दिखी हलचल भारत ने फिर बढ़ाई चौकसी

नई दिल्ली: दिल्ली में जी-20 सम्मेलन का दौरान चीनी विदेश मंत्री और भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की मुलाकात हुई। जयशंकर पहले भी चीन के साथ संबंधों को असमान्य बता चुके हैं। इस बीच, भारतीय सेना ने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारतीय सेना ने अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। लद्दाख में गलवान घाटी में वास्तविक नियंत्रण रेखा ( एलएसी) पर तैनात भारतीय सेना की टुकडिय़ों ने अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। सेना के जवानों ने एलएसी के आस-पास के इलाकों में घोड़ों और खच्चरों से पेट्रोलिंग की है। इसके अलावा पैंगोंग झील पर हाफ मैराथन जैसी गतिविधियां कीं। इससे पहले इंडियन आर्मी की ओर से तस्वीरें जारी की गई थीं, जिसमें भारत की सेना पूर्वी लद्दाख में क्रिकेट खेलती दिख रही है। पूर्वी लद्दाख चीन और भारत के बीच मई,2020 से टकराव का केंद्र रहा है। इस टकराव की वजह से दोनों देशों में मिलिट्री टेंशन भी पैदा हुआ है। हालांकि भारत की सेना ने उस एरिया का खुलासा नहीं किया है जहां जवान क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन मीडियाउ रिपोर्ट के मुताबिक यह वही जगह है, जहां भारत-चीन के बीच जून, 2020 में झड़प हुई थी। हालांकि गलवान घाटी में संघर्ष के बाद से दोनों देशों की सेनाएं अलर्ट पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *