चम्पावत के गिरीश चन्द्र पाटनी होंगे राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित

 

 

नई दिल्ली/लोहाघाट:  भारत–तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) मुख्यालय, नई दिल्ली में सहायक सेनानी (स्टाफ ऑफिसर) के पद पर कार्यरत  गिरीश चन्द्र पाटनी, पुत्र स्वर्गीय  सदानन्द पाटनी, को 77वें गणतंत्र दिवस, 2026 के अवसर पर विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।

आईटीबीपी में 1989 में शामिल हुए पाटनी मूल रूप से ग्राम पाटन पाटनी, लोहाघाट, जिला चम्पावत (उत्तराखंड) के निवासी हैं। देश के विभिन्न क्षेत्रों में दी गई उनकी कर्तव्यनिष्ठ एवं समर्पित सेवाओं के लिए उन्हें पूर्व में 70वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।

 

इस सम्मान की घोषणा से उनके पैतृक ग्राम सहित सम्पूर्ण चम्पावत क्षेत्र में हर्ष और गौरव का वातावरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *