रांची। झारखंड में गिरिडीह जिले बिरनी थाना क्षेत्र के बाघमारा लुकैया गांव में शनिवार सुबह 3 बजे एक बाराती वाहन के पेड़ से टकरा जाने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्कॉर्पियो से सभी लोग बारात से वापस घर लौट रहे थे तभी भरकट्टा ओपी के लुकैया गांव में स्कॉर्पियो ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।
Related Posts
दुबई चैंबर्स ने एजेंटीक एआई सहयोग को बढ़ावा देने और भारत के साथ व्यापार तथा निवेश संबंधों को मजबूत करने के लिए बेंगलुरु में दो समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए
- Naveen Badhani
- September 2, 2026
2026 की पहली छमाही के दौरान 7,579 नई भारतीय कंपनियां दुबई चैंबर ऑफ कॉमर्स में […]
मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री से की भेंट
- Naveen Badhani
- December 9, 2025
दिल्ली/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह […]
कलर्स के सितारों ने साझा कीं दिल छू लेने वाली गुड़ी पड़वा की यादें
- Naveen Badhani
- March 19, 2026
नई दिल्ली । तेजस्वी प्रकाश, लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट से, साझा करती हैं, “गुड़ी पड़वा […]
