देहरादून। प्रदेश के पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव हरिश्चंद्र सेमवाल को नंदा गौरा देवी कन्या धन योजना आवेदन की तिथि को 01 माह की अवधी तक बढ़ाने के निर्देश दिए। प्रदेश के प्रदेश के पंचायती राज, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव हरिश्चंद्र सेमवाल को नंदा गौरा देवी कन्या धन योजना के आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 को अतिरिक्त 01 माह की अवधी तक बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। ज्ञात हो कि फंक्शनल मर्जर को लेकर ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के हड़ताल पर जाने के कारण नंदा गौरा देवी कन्या धन योजना के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के कई आवश्यक दस्तावेज जो पंचायत विभाग के माध्यम से बनाए जाते हैं उनके न बनने से वह आवेदन नहीं कर पा रहे थे। अब चूंकि पंचायत मंत्री श्री महाराज के दखल के बाद ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है इसलिए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नंदा गौरा देवी कन्या धन योजना के आवेदन की अंतिम तिथि जो कि 31 जनवरी 2023 थी उसे एक माह अतिरिक्त बढाये जाने को कहा है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास सचिव हरिश्चंद्र सेमवाल को आवेदन की तिथि 1 माह और बढ़ाने के निर्देश देते हुए उन्होंने पंचायत कर्मियों से कहा कि हड़ताल से हुए नुकसान की भरपाई जरूरी है इसलिए वह मुस्तैदी के साथ काम करें। श्री महाराज ने कहा कि पंचायतों में काम की गति को बढ़ाया जाए ताकि सतत विकास लक्ष्यों को समय पर हासिल किया जा सके। श्री महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी के फंक्शनल मर्जर के शासनादेश को स्थगित किए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया।
Related Posts
UPCL एमडी ने चम्पावत में की विद्युत परियोजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूरे करने के निर्देश
- Naveen Badhani
- July 11, 2026
चम्पावत। उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी ने शनिवार को कुमाऊँ […]
Dehradun में सिंगल यूज प्लास्टिक पर बड़ी कार्रवाई, 1776 दुकानों की जांच, 532 किलो प्लास्टिक जब्त
- Naveen Badhani
- September 13, 2026
सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी, 550 दुकानों के चालान, 1.96 लाख […]
दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान के लिए सितंबर में लगेगा संयुक्त मोबाइल कोर्ट
- Naveen Badhani
- August 11, 2026
देहरादून। दिव्यांगजनों की शिकायतों और समस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा उन्हें उनके अधिकारों और […]
