स्टार नाईट में जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण व खुशी जोशी के गानों पर दर्शक देर रात तक थिरकते नजर आये

गौचर।  स्टार नाईट में सांस्कृतिक कार्यक्रमों पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित जागर सम्राट डां प्रीतम भरतवाण और कुमाऊनी गायिका खुशी जोशी के गानों पर दर्शक देर रात तक थिरकते नजर आये जागर सम्राट ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ की जू बैकुंट घाम बद्रीनाथ औदन,

 

मेरु हिंमवत देश यू प्यारु पहाड़, बंग्लादेश कालाडांडा लडे लगी चा,चल बंसती डांडा ज्यौला,जय जगत बन्दनीय माता,धियाणी बल काटती असीन कमर का बीच फोटो मशीन,बंदुली रात रै गी जरा सी,सरूली मेरु जिया लगी गे खुशी जोशी ने अल्मोड़ा अंग्रेज आयो टैक्सी में मेरू झुमका छूटी बक्स में, लूं पिसी सिल मा आदि गानों की शानदार प्रस्तुति की।

इस अवसर पर पूर्व काबिना मंत्री डांस हरक सिंह रावत, पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी,कमल रावत, हरिकृष्ण भट्ट, पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत पंवार मेलाधिकारी सोहन सिंह रागड़ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *