साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान पर साईंकृष्ण सम्मानित

श्रीनगर। साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए साईंकृष्ण उनियाल को दिल्ली स्थित मासिक साहित्यिक संगोष्ठी द्वारा वर्ष 2026 के सातवें सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें रविवार को दिल्ली स्थित गढ़वाल सभा भवन में आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम में साहित्य सृजन, सामाजिक चेतना के प्रसार तथा मानवीय मूल्यों के प्रति निरंतर किए जा रहे कार्यों के लिए प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं प्रसिद्ध पत्रकार जगमोहन सिंह रावत ‘जगमोरा’ ने कहा कि साईंकृष्ण उनियाल लंबे समय से साहित्य साधना के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी कविताएँ, लेख और अन्य रचनाएँ समाज के विभिन्न पहलुओं को उजागर करने के साथ-साथ सकारात्मक परिवर्तन का संदेश भी देती हैं।

उन्होंने कहा कि संस्था ने उनके साहित्यिक योगदान तथा प्रकाशित कृतियों की सराहना करते हुए यह सम्मान प्रदान किया है।

सम्मान स्वरूप उन्हें सम्मान-पत्र, अंगवस्त्र एवं नगद धनराशि भेंट की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *