
गौचर। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला सम्मेलन का आयोजन मेला पांडाल पर किया गया जिसमें वक्ताओं ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की की बात कही साथ ही महिलाओं की जागरूकता से ही सामाजिक उत्थान से एक अच्छे राष्ट्र की प्रगति संभव है।


सम्मेलन का शुभारंभ स्व इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर अंजली राणा महाप्रबंधक उघोग विभाग व डां हिमानी वैष्णव ने संयुक्त रुप से किया दीप प्रज्वलित कर।


इस अवसर पर सुधा डोभाल,पुष्पा कनवासी , पवित्रा बिष्ट,पुष्पा बिष्ट,बीना भंडारी,दंयम्ती रतूड़ी,रजनी लिंगवाल,मंजू खत्री,सभासद पूनम रावत,वंदना राणा,ममता देवी,लीला रावत, कृष्णा रावत और समीपवर्ती क्षेत्रों की महिला समूहों की महिलाओं ने प्रतिभाग किया।


