देहरादून। उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन डॉ. गीता खन्ना ने अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग एवं समर्थन देने वाले मंत्रीगण, पुलिस प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, संबंधित अधिकारियों, सहयोगी संस्थाओं और मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया।

डॉ. खन्ना ने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से प्रदेश में बच्चों के अधिकारों के संरक्षण, सुरक्षा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए गए। उन्होंने इन उपलब्धियों को सभी के साझा प्रयासों का परिणाम बताया।
उन्होंने आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष बीनू ढींगरा को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वह बाल अधिकारों के संरक्षण की दिशा में आयोग के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी।
डॉ. खन्ना ने कहा कि बच्चों के हित सदैव सर्वोपरि रहेंगे और भविष्य में भी बाल अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार और प्रशासन को अपना सहयोग देती रहेंगी।
