Your Website Description

रॉबर्स केव को पर्यटन हब बनाने की तैयारी, गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री से मांगी प्रस्ताव को मंजूरी

नई दिल्ली/देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रॉबर्स केव (गुच्चुपानी) के सौंदर्यीकरण एवं आधुनिक पर्यटन हब के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव को शीघ्र मंजूरी देने का आग्रह किया।

गणेश जोशी ने कहा कि रॉबर्स केव अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। इसके विकास से पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

उन्होंने उत्तराखंड सरकार की ओर से केंद्र को भेजे गए पर्यटन विकास संबंधी अन्य प्रस्तावों को भी प्राथमिकता से स्वीकृति देने का अनुरोध किया।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सभी विषयों पर सकारात्मक रुख व्यक्त करते हुए संबंधित प्रस्तावों पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *