खेत बचाओ अभियान के तहत वाड नवाकोट में कृषक गोष्ठी आयोजित

नई टिहरी। खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत विकासखंड जाखणीधार के ग्राम वाड नवाकोट में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

गोष्ठी में कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को विभागीय योजनाओं, फसल बीमा, फार्मर रजिस्ट्री, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती तथा संतुलित उर्वरकों के उपयोग संबंधी जानकारी दी। विशेषज्ञों ने किसानों को मिट्टी परीक्षण कराने और प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह दी।

अपने संबोधन में विधायक किशोर उपाध्याय ने पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने, नींबू प्रजाति के फलदार पौधों के रोपण तथा कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाकर आय बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *