डोईवाला: सौरभ और कु. भूमिका को मिलेगा एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार, 2 अक्टूबर को होगा सम्मान

 

डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला के एनएसएस स्वयंसेवी सौरभ और कु. भूमिका को वर्ष 2026 के एनएसएस सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी साईं सृजन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

 

दोनों विद्यार्थियों का चयन एनएसएस गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान और सक्रिय सहभागिता के आधार पर किया गया है। पुरस्कार समारोह दो अक्टूबर को महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा।

 

साईं सृजन पटल के संस्थापक एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. के.एल. तलवाड़ ने बताया कि यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पिछले वर्ष से शुरू किया गया है। इसके तहत महाविद्यालय द्वारा चयनित दो सर्वश्रेष्ठ एनएसएस स्वयंसेवियों को प्रशस्तिपत्र, स्मृति-चिह्न, जूट बैग तथा 1100-1100 रुपये की नकद धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया जाता है।

 

पुरस्कार की नकद धनराशि साईं सृजन पटल के सलाहकार मंडल की सदस्या एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार की ओर से प्रदान की जाएगी।

 

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी.पी. भट्ट ने बताया कि एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिव कुमार लाल की संस्तुति के आधार पर सौरभ और कु. भूमिका का चयन किया गया है। सौरभ तृतीय सेमेस्टर तथा कु. भूमिका पंचम सेमेस्टर की विद्यार्थी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *