Dehradun में CSC सेंटरों पर DM का छापा, 4 जन सेवा केंद्र सील, कंप्यूटर जब्त

 

देहरादून।   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर जिला प्रशासन ने आज जन सेवा केंद्रों (CSC) पर बड़ी कार्रवाई की है। औचक निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 4 जन सेवा केंद्रों को तत्काल सील कर दिया गया, जबकि कई केंद्रों से कंप्यूटर और लैपटॉप जब्त किए गए।

 

ये केंद्र किए गए सील:

1. शादमान (CSC ID: 353233270019)

2. हनी रमन (CSC ID: 554776230016)

3. करन वर्मा (CSC ID: 626776760018)

4. प्राची कौशिक (CSC ID: 727124560013)

कंप्यूटर-लैपटॉप लिए हिरासत में

 

तहसीलदार सदर की टीम ने शादमान, पूनम खन्ना और करन वर्मा के केंद्रों से CPU और पारुल बंसल व प्राची कौशिक के केंद्रों से लैपटॉप अभिरक्षा में लिए हैं।

 

इसके अलावा पवन फर्स्वाण (CSC ID: 543342670011) के केंद्र की ID निरस्त करने की संस्तुति की गई है, जबकि पूनम खन्ना को कड़ी चेतावनी जारी की गई है।

जिला प्रशासन ने साफ किया है कि आम जनता को सरकारी सेवाएं देने वाले इन केंद्रों पर किसी भी तरह की लापरवाही या अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी औचक निरीक्षण जारी रहेगा।

 

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर सुरेंद्र देव, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हरेंद्र सिंह सहित तहसील और पुलिस की टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *