देहरादून। यूजेवीएन लिमिटेड के मुख्यालय सहित प्रदेश भर की सभी विद्युत परियोजनाओं और कार्यालयों में आज भगवान विश्वकर्मा जयंती पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई।
मुख्यालय उज्ज्वल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की और यंत्रों-औजारों की पूजा की।

इस अवसर पर MD अजय कुमार सिंह ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मांड का शिल्पी और ब्रह्मा जी का पुत्र माना जाता है। उन्होंने कहा कि UJVNL ऊर्जा उत्पादन से जुड़ा प्रमुख अभियांत्रिकी उपक्रम है, इसलिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भगवान विश्वकर्मा को आदर्श मानते हुए नवाचार और समर्पण की भावना से कार्य करना चाहिए ताकि उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश बनाने के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

इस अवसर पर अधिशासी निदेशक आशीष जैन, महाप्रबंधक संजीव लोहनी, महकार सिंह, भरत भारद्वाज, एस.के. बौंसियाल सहित निगम के अन्य अधिकारी, अभियंता और कर्मचारी उपस्थित रहे।
