किसानों की आय बढ़ाने के लिए नवाचार और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन पर जोर: डीएम

 

 

उत्तराखंड। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि, उद्यान और मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं, उत्पादन गतिविधियों और किसानों की आय बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई।

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को किसानों के लिए नियमित एक्सपोजर विजिट आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें आधुनिक खेती, नई तकनीकों और सफल कृषि मॉडलों की जानकारी मिल सके। उन्होंने उद्यान विभाग को जनपद में आलू बीज उत्पादन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

 

डीएम ने ब्लैक राइस और रेड राइस की खेती को प्रोत्साहित करने, इनके उत्पादन में वृद्धि करने तथा गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन करने वाले प्रगतिशील किसानों को चिन्हित करने को कहा। साथ ही फार्म रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने उद्यान विभाग को एवोकाडो और लिलियम जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने तथा कोल्ड स्टोरेज स्थापना के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि नवाचार, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि की जा सकती है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *