गौचर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौचर में जिला समन्वयक गंभीर सिंह असवाल के नेतृत्व में जिला स्तरीय इन्स्पायर अवार्ड प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य शिक्षा अधिकारी पंकज उप्रेती, प्राचार्य डॉ. सुमन ध्यानी, डायट प्रभारी राजेश सती, नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन के सुनील भास्कर और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के 106 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। भारत सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा चयनित विद्यार्थियों को नवाचारी आइडिया और क्रियाकारी मॉडल/प्रोजेक्ट बनाने के लिए 10,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है। इस वर्ष जिला चमोली से कुल 153 बच्चों का चयन हुआ था।
सर्वश्रेष्ठ 11 प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। निर्णायक मंडल में सुनील भास्कर, रविंद्र सिंह बर्त्वाल और अरविंद रावत शामिल थे। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वागत गीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर समां बांधा।
चयनित प्रतिभागियों के नाम:
-
अनन्या, हाई स्कूल गाड़ी-दशोली
-
रिषभ नेगी, उ.प्रा.वि. गोपेश्वर – दशोली
-
शिवम, हाई स्कूल भराड़ीसैंण – गैरसैंण
-
हिमांशु सिंह, हाई स्कूल भराड़ीसैंण – गैरसैंण
-
उज्जवल कुमार, हाई स्कूल कुशरानीतल्ली – गैरसैंण
-
संदीप सिंह, हाई स्कूल कुशरानीतल्ली – गैरसैंण
-
दिव्या भारती, हाई स्कूल लाटूगैर – गैरसैंण
-
रिया खण्डूडी, उ.प्रा.वि. लंगासू – कर्णप्रयाग
-
आदित्य, उ.मा.वि. विरसण – पोखरी
-
निधि, हाई स्कूल सुनाऊं – थराली
-
दिशा, उ.प्रा.वि. गुमड – थराली
इस अवसर पर आशादीप मैठाणी, जगदीश कंसवाल, संदीप नेगी, सुरेन्द्र राणा, सुरेन्द्र खण्डूरी, देवेन्द्र देवली, महेंद्र शाह, साधना कुंवर, और विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएँ व कर्मचारी उपस्थित थे।
