गोपेश्वर। सकल हिंदू समाज की नगर कार्यकारिणी के तत्वाधान में मंगलवार को गोपेश्वर बस स्टेशन पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता भजन सिंह खत्री (आरएसएस, चमोली विभाग सह संघ चालक) ने कहा कि यह सम्मेलन किसी पार्टी या संगठन की ओर से नहीं, बल्कि हिंदू समाज की पहल है।
उन्होंने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य संगठित हिंदू समाज को और मजबूत बनाना और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित करना है। संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में समाज के जुड़ाव को देखते हुए इसे समाज “संघ मय” होता दिख रहा है।
सम्मेलन में शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं और महिलाओं ने देशभक्ति आधारित गीत प्रस्तुत कर आयोजन को और भव्य बनाया। इस अवसर पर समाज के पृथ्वी सिंह, हेमंत, स्वाति बड़वाल, बुद्धि सिंह असवाल, प्रेम बल्लभ भट्ट और सुशीला सेमवाल जैसे लोगों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रांत संघ चालक डा. राकेश भट्ट ने की। उपस्थित रहे अन्य गणमान्य व्यक्तियों में सरिता तोपाल, हरि चेतनानंद सरस्वती महाराज, महात्मा उत्तम दास जी, जिला प्रचारक मिथिलेश, नगर संघ चालक महेंद्र रावत, और आयोजन समिति के सदस्य शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन सुरभि चैरसिया और राकेश सती ने संयुक्त रूप से किया।
