देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ से देहरादून स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
भेंट के दौरान प्रदेश के समसामयिक विषयों पर भी सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।
