देहरादून: राम नवमी के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में पुष्कर सिंह धामी ने कन्या पूजन कर देवी स्वरूपा बालिकाओं का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार कन्याओं को भोजन कराया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन हमें कर्तव्यनिष्ठा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने प्रार्थना की कि प्रभु श्रीराम सभी के जीवन को सुख, समृद्धि और खुशहाली से परिपूर्ण करें तथा प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी का पर्व मर्यादा, आदर्शों और नैतिक मूल्यों के प्रति हमारी आस्था को और अधिक मजबूत करता है।

उन्होंने यह भी कहा कि कन्या पूजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो नारी सम्मान और सामाजिक समरसता का संदेश देता है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए सभी को पुनः रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।

