मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने जिला योजना और बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा की

देहरादून। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित योजनाओं और बीस सूत्री कार्यक्रम की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की गहन समीक्षा की।

उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि स्वीकृत कार्य समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएँ और अवमुक्त धनराशि का शत-प्रतिशत व्यय सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने चेतावनी दी कि कार्यदायी संस्थाओं को केवल धन हस्तांतरित कर औपचारिकता पूर्ण करना पर्याप्त नहीं है; विभागों को नियमित भौतिक सत्यापन और गुणवत्ता नियंत्रण करना अनिवार्य है।

विशेष रूप से एलोपैथिक, लघु उद्योग, वन, लोक निर्माण, पर्यटन और अन्य विभागों को तीव्र गति से कार्य पूर्ण करने और निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जिन विभागों की प्रगति पिछली तुलना में कम है, उन्हें ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया जाएगा।

साथ ही डीएम ने कटापत्थर और कार्लीगढ़ को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने और संबंधित विभागों को समन्वित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। अब तक जिला योजना में 79.81%, राज्य सेक्टर में 77.61% और केंद्र पोषित योजनाओं में 91.33% व्यय दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *