गंगोत्री फिजिकल एकेडमी ने  किया पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान 

उत्तरकाशी।   जिला मुख्यालय स्थित तथोल में गंगोत्री फिजिकल एकेडमी के युवाओं ने  नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सब का मन मोह लिया है।
गंगोत्री फिजिकल एकेडमी तिलोथ ने नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान, क्षेत्र पंचायत प्रमुख भटवाडी़ श्रीमती ममता पंवार,  डुंडा राजदीप परमार आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान गंगोत्री फिजिकल एकेडमी के युवाओं ने नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सब का मन मोह लिया।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने एकेडमी के संचालक हवलदार चन्द्र मोहन पंवार के  कार्यों की सराहना  कहा कि अपने निजी संसाधनों से   निःशुल्क प्रशिक्षण  देकर युवों का भविष्य संवारने का कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *