जिले में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब अंबेडकर की 134वीं

उत्तरकाशी : जिले भर में  बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पूरे उत्साह और धूमधाम से पूरे जनपद में मनाई गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जिला कार्यालय परिसर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर पुष्प चढ़ाये।
 वहीं  स्कूली बच्चों ने जिला मुख्यालय में प्रभात फेरी निकाली। बाद में सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों में बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया किया गया। जनपद मुख्यालय के साथ तहसील और ब्लॉक स्तर पर भी बाबा साहेब की जयंती के उपलक्ष्य में माल्यार्पण और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन एवं शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया।
जिलाधिकारी ने डॉ बाबा साहेब आंबेडकर के आदर्शों को आत्मसात करने और समाज में समानता लाने का संदेश दिया।
उधर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हिमालयन आंबेडकर सेवा समिति द्वारा भटवाड़ी रोड स्थित आंबेडकर पुस्तकालय भवन में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप विधायक गंगोत्री विधानसभा  सुरेश चौहान उपस्थित रहे । विधायक ने डॉ आंबेडकर की मूर्ति और चित्र पर माल्यार्पण  कर पुष्पांजलि दी ।
हिमालय अम्बेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट त्रिभुवन सिंह ने समाज में असमानता को दूर करने और गरीबों की सहायता के लिए सभी जागरूक नागरिकों को डा.अम्बेडकर के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन समिति के सदस्य राकेश कुमार केवल ने किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत, जगमोहन सिंह रावत, खंड शिक्षा अधिकारी हर्षा रावत, भाजपा नेता रमेश चौहान अधिसाशी अभियंता मनोज गुसाई,हिमालयन आंबेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट त्रिभुवन सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *