विकासनगर। सेवा संकल्प अभियान के क्रम में उत्तराखंड सरकार द्वारा बाल विकास विभाग के तत्वावधान में प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलाए जा रहे ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम के तहत आज नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर के आसन बाग द्वितीय आंगनबाड़ी केंद्र एवं सह-पालना केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं, सेलाकुई स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने प्रतिभाग किया।
हरबर्टपुर में छह गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
हरबर्टपुर में आयोजित कार्यक्रम में टिहरी लोकसभा सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने प्रतिभाग किया। उन्होंने छह गर्भवती महिलाओं की फल एवं पुष्पों के साथ गोद भराई की रस्म पूरी कराई और उन्हें स्वस्थ एवं सुखद मातृत्व जीवन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर चार गर्भवती महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट भी प्रदान की गई। इन किटों में जच्चा और बच्चा की स्वच्छता, पोषण एवं आवश्यक देखभाल से संबंधित सामग्री उपलब्ध कराई गई है।
कार्यक्रम के दौरान सुमन, मेघा, प्रियंका, सानिया, सायिस्ता और नर्गिस की गोद भराई सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह द्वारा कराई गई। वहीं अनिता, एकता, आयुषी और रितिका को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट प्रदान की गई।

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर हुई चर्चा
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उपस्थित महिलाओं को सरकारी योजनाओं और उपलब्ध सेवाओं की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी, भाजपा जिला अध्यक्ष मीता सिंह, संतोष रावत, सभासद विनोद कश्यप, राजेंद्र पटेल, मंडल अध्यक्ष राहुल शर्मा, शुभम गर्ग, रचिता ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सीडीपीओ अंजू बडोला, सुपरवाइजर सरस्वती देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रजनी भट्ट, सहायिका कुसुम दास, पालना केंद्र कार्यकर्ता शबनम एवं सहायिका मीनाक्षी सहित विभागीय कर्मचारी और स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।
सेलाकुई में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने किया प्रतिभाग
दूसरी ओर, सेवा संकल्प अभियान के तहत सेलाकुई स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित माताओं, बच्चों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से संवाद किया।
इस दौरान पोषण, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। विधायक ने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी भी ली।

नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन और गर्भवती महिलाओं की गोद भराई
कार्यक्रम के दौरान नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार विधिवत रूप से कराया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म में भी जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
पात्र महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुखदेव फरसवाण, पार्षद किरण पंवार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मनीषा खड्गा, सहायिका साधना सहित आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ताएं और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
