इंस्पायर अवार्ड: चमोली के 2 छात्र राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

चमोली ।   राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता 2025-26 में जनपद चमोली के दो प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर के लिए जगह बनाई है। यह प्रतियोगिता 16-17 अप्रैल 2026 को Dolphin Institute of Biomedical and Natural Sciences, मांडूवाला (देहरादून) में आयोजित की गई।

इस प्रतियोगिता में Chamoli district से राजकीय इंटर कॉलेज लाटूगैर (गैरसैंण) की छात्रा दिव्या भारती और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विरसण (पोखरी) के छात्र आदित्य के आइडिया/मॉडल का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

जिला समन्वयक गंभीर सिंह असवाल (प्रवक्ता भौतिकी) ने बताया कि राज्यभर से कुल 120 प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें चमोली जनपद से 11 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। राज्य स्तर से कुल 12 प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ, जिनमें से 2 छात्र चमोली के हैं।

प्रतियोगिता में चमोली की टीम ने जिला समन्वयक गंभीर सिंह असवाल और मार्गदर्शक शिक्षिका अंजू बिष्ट के नेतृत्व में भाग लिया। असवाल ने प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

दो छात्रों के राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर Chief Education Office Chamoli के मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने खुशी जताई और जिला समन्वयक, इंस्पायर टीम, चयनित विद्यार्थियों, मार्गदर्शक शिक्षकों एवं संबंधित विद्यालयों को बधाई व शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ यूकोस्ट के महानिदेशक दुर्गेश पंत, एससीईआरटी निदेशक वंदना गर्ब्याल, संस्थान के निदेशक एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *