WorldSkills 2026: उत्तराखंड के सानिया जोशी और पार्थ वोहरा ने शंघाई में जीता रजत पदक, भारत ने हासिल किया 10वां स्थान

देहरादून। चीन के शंघाई में आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड के युवाओं ने इतिहास रच दिया है। प्रदेश की सानिया जोशी और पार्थ वोहरा ने भारत के लिए रजत पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।22 से 27 सितंबर तक चली इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

भारत ने कुल 6 रजत पदक और 20 मेडलियन फॉर एक्सीलेंस हासिल कर वैश्विक रैंकिंग में 10वां स्थान प्राप्त किया है। 64 स्किल्स में दुनिया के 1400 युवाओं ने हिस्सा लिया था।उत्तराखंड के लिए ये दोहरा गौरव है। सानिया जोशी ने Retail Sales कैटेगरी में और पार्थ वोहरा ने Industrial Design Technology में सिल्वर मेडल जीता है।बता दें कि वर्ल्डस्किल्स तक पहुंचने का रास्ता इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता से होकर जाता है।

SJVN

विज्ञापन

worldskills-2026-uttarakhand-sania-joshi-parth-vohra-silver-medal

कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और UKSDS द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से ही इन दोनों प्रतिभाओं का चयन हुआ था और उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर वर्ल्डस्किल्स में जगह बनाई थी।इस उपलब्धि पर प्रदेश में हर्ष का माहौल है और इसे कौशल विकास विभाग के प्रयासों की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *