देहरादून / हरिद्वार। 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर हरिद्वार ग्रामीण सीट पर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा के भीतर टिकट के दावेदारों ने अभी से दिल्ली दरबार में हाजिरी लगानी शुरू कर दी है।इसी क्रम में हरिद्वार ग्रामीण के भाजपा नेता शिवा चौहान ने दिल्ली में पार्टी के तीन बड़े नेताओं से मुलाकात की।
उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड सह प्रभारी राम माधव, राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और सांसद अनिल बलूनी और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष से मिलकर हरिद्वार ग्रामीण सीट से अपनी दावेदारी पेश की है।बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान शिवा चौहान ने हरिद्वार ग्रामीण में अपनी संगठनात्मक सक्रियता और जनसंपर्क के बारे में वरिष्ठ नेताओं को विस्तार से जानकारी दी।

शिवा चौहान पिछले कई सालों से क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं और पार्टी के कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी रहती है। उनकी इन मुलाकातों के बाद हरिद्वार ग्रामीण सीट पर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं।हालांकि अभी भाजपा की ओर से किसी भी सीट पर प्रत्याशी को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। आने वाले महीनों में तस्वीर और साफ होगी।
