गौचर/चमोली। राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज गौचर में कक्षा 06 से 12 वीं तक के नव प्रवेशी छात्राओं के स्वागत हेतु प्रवेशोत्सव 2023का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्राओं के साथ सभी अभिभावकों को पुष्प गुच्छ एवं बैज अलंकरण के साथ स्वागत व सम्मान किया गया।
तथा सभी अभिभावकों व बच्चों को विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों एवं अध्ययन की सामग्री के साथ सरकार व विभाग द्वारा विधयालयी शिक्षा के अन्दर संचालित विभिन्न योजनाओं व सुविधाओं के सन्दर्भ में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अंजू बिष्ट,एस एम सी अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा रावत,सभासद श्रीमती अंजनी नेगी एवं लगभग 50अभिभावक उपस्थित थे। प्रवेशोत्सव समारोह में विद्यालय की छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि एवं विद्यालय प्रधानाचार्य डा0सुमन ध्यानी, शर्मा द्वारा सभी अभिभावकों को अपने पाल्यों को सरकारी विद्यालयों में प्रवेश दिलाकर सरकारी योजनाओं से लाभान्वित होने तथा अन्य अभिभावकों को भी सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को प्रवेश दिलाने हेतु प्रेरित करने हेतु आग्रह किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक शिक्षिकाऐं, कार्यालय कर्मचारी उपस्थित थे।
