शिक्षा से ही संस्कारवान बनते हैं बच्चे,कार्यक्रम में पहुंचे संयुक्त शिक्षा निदेशक बिष्ट।

शिक्षा से ही संस्कारवान बनते हैं बच्चे

 कार्यक्रम में पहुंचे संयुक्त शिक्षा निदेशक बिष्ट

 गौचर/चमोली

शिक्षा ही एकमात्र ऐसा साधन है जिससे न सिर्फ बच्चे संस्कारवान बनते हैं बल्कि देश का विकास भी शिक्षा से ही संभव है यह बात यह बात कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने प्रवेश उत्सव में कही।

कर्णप्रयाग ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कल्याणी में आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पहुंचे कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने कहां बिना शिक्षा कुछ भी संभव नहीं है उन्होंने बच्चों के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि स्कूल ही बच्चे को अक्षर ज्ञान से लेकर बेहतर व्यक्तित्व के रूप में बनाती है कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व सदस्य अरुण मैथानी ने कहा सिर्फ शिक्षकों के भरोसे ही बच्चों का विकास संभव नहीं है इसके लिए अभिभावकों को भी जागरुक होना होगा। उन्होंने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में चयनित हुई बालिका का माला पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम में संयुक्त शिक्षा निदेशक पी. के. बिष्ट ने कहा के दूरस्थ चमोली जिला उसमें भी दूरस्थ क्षेत्र कल्याडी के विद्यालय में इस तरह के कार्यक्रम न सिर्फ प्रशंसनीय हैं बल्कि अनुकरणीय भी हैं उन्होंने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रजनी नेगी की प्रशंसा करते हुए अन्य शिक्षकों को भी उनसे सीख लेने की प्रेरणा दी कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी कैना चौहान ने कहा अब सरकारी विद्यालयों की परिपाटी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के कारण बदल रही है और स्कूलों में शिक्षा के उन्नयन के लिए तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं प्रवेश उत्सव के दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति आदि कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कल्याडी दीपा देवी, प्रधान नौटी रीना नौटियाल, प्रधान तोली धानई शेरखान, प्रधानाध्यापिका अनीता कुंवर , वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी चंद्रमोहन नैथानी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री मुकेश नेगी, मनोज भट्ट ,भरत सिंह रावत, विनोद देवली, सहायक अध्यापक दीपक ढौंडियाल जूनियर हाई स्कूल कल्याडी के प्रधानाध्यापक दिनेश कपरूवान समेत आसपास के शिक्षक एवं अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश नेगी व मनोज भट्ट ने संयुक्तरूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *