उत्तरकाशी: संदीप गुंसाई बने नशा मुक्ति ब्रांड एम्बेसडर, युवाओं को देंगे स्वस्थ जीवन का संदेश

 

 

उत्तरकाशी। जनपद में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता और खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी ने प्रख्यात हिल मैराथन चैंपियन संदीप गुंसाई को नशा मुक्ति ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है।

 

प्राधिकरण ने यह निर्णय उनके द्वारा लंबे समय से युवाओं को खेल, फिटनेस और नशा मुक्ति के प्रति प्रेरित करने के प्रयासों को देखते हुए लिया है।

 

संदीप गुंसाई युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें खेलों और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए विभिन्न जागरूकता एवं प्रेरक कार्यक्रम चलाएंगे। उनका उद्देश्य युवाओं को नशामुक्त, अनुशासित और लक्ष्य-उन्मुख जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है।

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने विश्वास जताया है कि उनके जुड़ने से नशा मुक्ति अभियान को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी तथा अधिक से अधिक युवा खेलों की ओर आकर्षित होंगे, जिससे समाज में स्वस्थ वातावरण का निर्माण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *