मंत्री जोशी ने बहनों को मिठाई और उपहार भेंट कर दी पर्व की शुभकामनाएं, माताजी से भी लिया आशीर्वाद
देहरादून। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास के प्रतीक पर्व भाईदूज के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बहनों के बीच पहुंचे। इस दौरान बहनों ने उनका पारंपरिक रूप से स्वागत करते हुए आरती उतारी और तिलक लगाकर उनके दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की। कैबिनेट मंत्री जोशी ने भी सभी बहनों को मिठाई एवं उपहार भेंट कर भाईदूज की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने अपनी माताजी का आशीर्वाद भी लिया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी बहनों को भाईदूज की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाईदूज का पर्व भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और एक-दूसरे के प्रति समर्पण का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति में परिवार और रिश्तों से जुड़े संस्कार एवं मूल्य ही समाज को मजबूत बनाने का आधार हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और सशक्त बनाने के उद्देश्य से अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ प्रदेश की बहनों और मातृशक्ति को मिल रहा है।
