धामी सरकार का खाद्य सुरक्षा पर कड़ा रुख, मिलावटखोरों पर हर महीने विशेष अभियान

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है। त्योहारों तक सीमित न रखते हुए अब हर माह एक सप्ताह विशेष अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच सुनिश्चित की जाएगी।

विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन यह साफ किया गया कि हाट-मेलों और अन्य प्रमुख बिक्री केंद्रों में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की जांच पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि गुणवत्ता परीक्षण की गति और तेज की जाएगी।

पिछले दो वर्षों का खाद्य निरीक्षण विवरण:

  • वर्ष 2023-24: कुल 1627 नमूने लिए गए, 171 फेल, 171 वाद पंजीकृत।

  • वर्ष 2024-25: कुल 1684 नमूने लिए गए, 159 फेल, 159 वाद दायर।

प्रदेश में वर्तमान में 28 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के पद खाली हैं। सरकार ने लोक सेवा आयोग को भर्ती के लिए अधियाचन भेजा है और आवश्यकता पड़ने पर प्रतिनियुक्ति के जरिए भी इन पदों को भरा जाएगा।
देहरादून में टेस्टिंग लैब का कार्य 31 मार्च 2026 तक पूरा होने की योजना है।

मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने मिलावटखोरों को चेतावनी दी है कि जन स्वास्थ्य के साथ कोई भी समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस अभियान के जरिए गुणवत्ता पर निगरानी और कड़ी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *