देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UKBOCW) द्वारा विकसित श्रमिक प्रशिक्षण प्रबंधन प्रणाली (Training Management System – TMS) का शुभारंभ किया।
इस पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत श्रमिकों और उनके आश्रितों के कौशल विकास को पारदर्शी, प्रभावी और तकनीक-आधारित बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण के बाद श्रमिकों के रोजगार और फॉरवर्ड लिंकेज पर विशेष ध्यान दिया जाए और क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप प्लंबर, कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन जैसे व्यवसायों में प्रशिक्षण बढ़ाया जाए।
TMS पोर्टल की प्रमुख विशेषताएँ:
-
प्रशिक्षण कार्यक्रमों में पूर्ण पारदर्शिता
-
डुप्लीकेसी की प्रभावी रोकथाम
-
प्रशिक्षण की गुणवत्ता में निरंतर सुधार
-
केन्द्रीयकृत डाटाबेस के माध्यम से प्रशिक्षित श्रमिकों का रिकॉर्ड
-
प्रशिक्षण प्रदाताओं एवं अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित
श्रमायुक्त पी.सी. दुमका ने बताया कि प्रशिक्षण प्रदाता, मूल्यांकनकर्ता और केंद्र सभी ऑनलाइन चयनित होंगे, साथ ही उपस्थिति और मूल्यांकन भी डिजिटल माध्यम से होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल कौशल विकास और रोजगार को जोड़ने में महत्वपूर्ण कदम है और राज्य के श्रमिकों की संभावनाओं को व्यापक बनाने में मदद करेगी।
