उत्तरकाशी/देहरादून। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM), उत्तरकाशी की पांच सदस्यीय टीम ने साउथ अमेरिका स्थित माउंट अकोंकागुआ (6,962 मीटर) पर भारत का तिरंगा फहराने के लिए सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गई। यह अभियान जवाहर पर्वतारोहण एवं शीतकालीन खेल संस्थान, पहलगाम के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है और लगभग 30 दिन तक चलेगा।
टीम में कर्नल हेम चंद्र सिंह (दल प्रमुख), कैप्टन संतोष कुमार (उप प्रमुख), दीप बहादुर साही, विनोद गुसाईं और हवलदार रमेश कुमार शामिल हैं।
अभियान के प्रमुख उद्देश्य हैं:
-
अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण मानकों के अनुसार सफल आरोहण
-
एंडीज़ पर्वतमाला की परिस्थितियों और अत्यधिक ऊँचाई पर मानव शरीर की प्रतिक्रिया का अनुभव
-
भारतीय पर्वतारोहण प्रशिक्षकों की कौशल वृद्धि
-
वैश्विक मंच पर भारत की पर्वतारोहण क्षमताओं का प्रचार
प्रवीन कुमार, रजिस्ट्रार NIM ने बताया कि यह अभियान भारत की पर्वतारोहण उत्कृष्टता, सुरक्षा और पेशेवर प्रशिक्षण मानकों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
देशभर से टीम को सुरक्षित और गौरवपूर्ण आरोहण की शुभकामनाएँ दी जा रही हैं।
