नई दिल्ली/विकासनगर। राजधानी नई दिल्ली के ऐतिहासिक तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित 15वीं साउथ एशिया कराटे चैंपियनशिप-2026 में विकासनगर स्थित रेनबो चिल्ड्रन्स एकेडमी के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
3 और 4 मई को आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कुल 5 पदक—1 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य—अपने नाम किए।
कड़े मुकाबलों के बीच:
- अक्षत रावत ने अंडर-10 बी वर्ग में स्वर्ण पदक जीता
- साक्षी क्षेत्री (अंडर-12 सी) और नव पंवार (अंडर-10 ए) ने रजत पदक हासिल किया
- अक्षत चौहान (अंडर-10 बी) और मनन (अंडर-13 एफ) ने कांस्य पदक जीते
इस अवसर पर टीम ऑफिसियल के रूप में विद्यालय के डायरेक्टर निशांत पंवार मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप के आधार पर अगस्त 2026 में टोक्यो में होने वाली वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाएगा, जिसमें स्कूल के पदक विजेताओं ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।
विद्यालय की प्रधानाचार्य आरती तोमर ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और प्रशिक्षकों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी।
