डोईवाला पुलिस ने शराब तस्करों को किया गिरफ्तार, 143 पेटी शराब बरामद

देहरादून: डोईवाला पुलिस ने  हर्रावाला क्षेत्र में छापेमारी करते हुए 3 शातिर शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्तों के वाहन ऑटो (UK07TD-0190) से कुल 143 पेटी शराब बरामद की, जिसमें 128 पेटी देशी और 15 पेटी अंग्रेजी शराब शामिल थी। बरामद शराब की कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त हैं:

  1. अनिकेत, पुत्र विजय, देहरादून

  2. मोनू कुमार, पुत्र सत्य प्रकाश, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश

  3. सौरभ जयसवाल, पुत्र राजेन्द्र जयसवाल, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश

अभियोग मु0अ0सं0 – 26/2026 के तहत धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया। तस्करी में प्रयुक्त ऑटो को भी सीज कर दिया गया है।

यह कार्रवाई उत्तराखण्ड को 2025 तक ड्रग्स और अवैध शराब मुक्त करने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल के अनुरूप की गई। पुलिस टीम में प्रेम सिंह बिष्ट, भूपेन्द्र सिंह, सत्यवीर सिंह और सुरेन्द्र सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *