CM धामी ने सिंचाई व जल संरक्षण कार्यों की समीक्षा की

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में लघु सिंचाई विभाग की रिवर प्रोटेक्शन और डीसिल्टिंग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून से पहले सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएं।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 708 चेक डैम और 419 रिचार्ज शॉफ्ट बन चुके हैं, जिससे करीब 108.94 करोड़ लीटर वार्षिक ग्राउंड वाटर रीचार्ज होगा। 9 वन प्रभागों में 14 जल स्रोतों और 247 जल धाराओं का संरक्षण कार्य भी जारी है।

मुख्यमंत्री ने वनाग्नि रोकथाम, फायर लाइन सफाई और वन भूमि पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और सिंचाई परियोजनाओं का समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा होना ग्रामीण क्षेत्रों में जल और पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *