आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की जरूरत,भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशभर में निकाल रही सिंदूर यात्रा

 

देहरादून। पहलगाम आतंकी घटना के बाद भारतीय सेना ने जिस तरह आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया है, उसी पराक्रम के सम्मान में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश भर में जगह जगह सिंदूर यात्रा निकाल रही है।

इस यात्रा के क्रम में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता का जिक्र कहा कि हमारी जाबांज सेना ने नारियों के सिंदूर के सम्मान में ही दुश्मनों का समूल नाश किया है।

उनका कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने अपने शौर्य पराक्रम और युद्ध कुशलता का परिचय दिया है ।  भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए पूरे प्रदेश में सिंदूर यात्रा निकल रहे है ।भाजपा महिला मोर्चा पार्टी के सभी जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है जिसमें स्थानीय लोग भी शामिल हो रहे हैं।

भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए आम नागरिक भी अपना सहयोग देने के लिए आगे आ रहे है । केंद्र सरकार आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए दृढ़ है और यह लड़ाई आतंकवाद के समाप्त होने तक जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *