पेयजल से जुड़े 7 विभागों के सक्षम अधिकारी, 20 अप्रैल से कंट्रोल रूम में तैनात:डीएम

 

देहरादून।  जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर गठित समिति द्वारा कंट्रोल रूम को मिलने वाली पेयजल की हर शिकायत और समस्या का त्वरित समाधान कर जनमानस को राहत दी जा रही है। जिले में संचालित कंट्रोल को विभिन्न माध्यमों से अब तक पेयजलपूर्ति बाधित होने की 62 शिकायतें मिली, जिसमें से 54 शिकायतों का समाधान कर पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।जिलाधिकारी सविन बंसल स्वयं पेयजल शिकायतों की समीक्षा कर रहे है। जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश है कि पेयजल समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण जारी रखें और ग्रीष्म काल में हर घर तक न्यून अवधि में निर्बाध, शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। पेयजल आपूर्ति बाधित होने वाली अवधि में प्रत्येक घर तक टैंकर से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति की जाए। कंट्रोल रूम में तैनात जल संस्थान एवं जल निगम के सक्षम अधिकारी पेयजल की शिकायत मिलने पर यथाशीघ्र उसका समाधान करें।देहरादून के चमन विहार, आशीर्वाद एन्क्लेव, इंजीनियर्स एन्क्लेव, व्योमप्रस्थ, जीएमएस रोड़ में कुछ घरों में पानी का लो प्रेशर की शिकायत मिलने पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि टैंकर से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। साथ ही पेयजल लाइन से प्रतिदिन सुबह और शाम दोनों समय नियमित सप्लाई जारी है। इंजीनियर्स एन्क्लेव में यूपीसीएल और गेल गैस द्वारा खुदाई के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसकी मरम्मत कराके जलापूर्ति सुचारू कर दी गई है।जिलाधिकारी के निर्देशों पर पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की नियमित निगरानी करते हुए सभी ट्यूबवेल व नलकूपों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *