हरबर्टपुर में वॉरियर गर्ल्स फाउंडेशन ने लगाया रक्तदान शिविर, 35 यूनिट रक्त एकत्र

विकासनगर। वॉरियर गर्ल्स फाउंडेशन की ओर से सोमवार को हरबर्टपुर स्थित एक फार्म में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्त संग्रह के लिए ब्लड बैंक देहरादून की टीम विशेष रूप से पहुंची।

रक्तदान शिविर में वॉरियर गर्ल्स फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके साथ ही क्षेत्र के नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान कर इस सामाजिक एवं मानवीय पहल में अपना योगदान दिया।

शिविर के दौरान कुल 35 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा मानवीय कार्य है, जिससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक स्वस्थ और योग्य व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

संस्था की ओर से सभी रक्तदाताओं और सहयोग करने वाले नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के शिविरों के माध्यम से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *