चकराता के पांच-पांच छात्र-छात्राओं ने किया राष्ट्रपति भवन का भ्रमण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

चकराता। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चकराता, मेहरौना और कालसी के पांच-पांच छात्र-छात्राओं को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के भ्रमण का अवसर मिला। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

इस शैक्षणिक यात्रा के दौरान विद्यार्थी नई दिल्ली स्थित विभिन्न महत्वपूर्ण शैक्षणिक, ऐतिहासिक एवं ज्ञानवर्धक स्थलों का भी भ्रमण कर रहे हैं। इससे उन्हें पाठ्य पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक और अनुभवात्मक ज्ञान प्राप्त हो रहा है।

वर्तमान में जारी यह शैक्षणिक यात्रा विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, प्रेरणा, अनुभव और राष्ट्रीय गौरव से परिपूर्ण महत्वपूर्ण अवसर साबित हो रही है। राष्ट्रपति भवन का भ्रमण और राष्ट्रपति से मुलाकात विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से यादगार अनुभव रहा।

यह शैक्षणिक यात्रा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी। विभिन्न ऐतिहासिक और शैक्षणिक स्थलों के भ्रमण से विद्यार्थियों में देश की विरासत, संस्कृति और संस्थाओं के प्रति समझ तथा जागरूकता बढ़ने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *