विकासनगर। सेंट मैरिज कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विकासनगर में आयोजित सहोदय अंतर-विद्यालय नृत्य प्रतियोगिता में सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के 20 विद्यालयों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर के विद्यार्थियों ने “मिट्टी की खुशबू—एक ग्रामीण उत्सव” विषय पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी। भारतीय ग्रामीण जीवन, लोक संस्कृति और उत्सवों की सुंदर झलक प्रस्तुत करती इस प्रस्तुति ने निर्णायकों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों के शानदार तालमेल, भाव-भंगिमाओं और प्रभावशाली मंच प्रदर्शन की सभी ने सराहना की।
विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय की निदेशिका रश्मि गोयल एवं प्रधानाचार्या गीता नेगी ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के अनुशासन, मेहनत, प्रतिभा एवं टीम भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि निरंतर प्रयास और समर्पण ही सफलता की कुंजी हैं।
इस अवसर पर अध्यक्षा इंदिरा रानी सपरा, प्रबंधक रविकांत सपरा एवं रश्मिता सपरा ने भी विद्यार्थियों को उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
