रक्षा बंधन पर मातृशक्ति के साथ पूर्व विधायक कुलदीप कुमार ने साझा की खुशियां

विकासनगर। रक्षा बंधन के पावन पर्व पर बाबूगढ़ स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं राज्य मंत्री कुलदीप कुमार ने मातृशक्ति के साथ रक्षा बंधन की खुशियां साझा कीं। इनर व्हील क्लब ऑफ दून विकासनगर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष, वन पंचायत सलाहकार परिषद (राज्यमंत्री) एवं पूर्व विधायक विकासनगर कुलदीप कुमार ने मातृशक्ति को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, विश्वास और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का अवसर भी है।

महिलाओं के साथ संवाद करते हुए कुलदीप कुमार ने कहा कि वे उनके सुख-दुःख में सदैव साथ खड़े रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस दौरान मातृशक्ति ने भी उन्हें रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं तथा स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब ऑफ दून विकासनगर की अध्यक्ष अनामिका पाराशर, महामंत्री नम्रता अग्रवाल सहित क्लब की सदस्याएं, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर नीरू देवी, मोहित शर्मा, उर्मिला शर्मा, रचिता ठाकुर, गुड्डी देवी, प्रवेश चोपड़ा, प्रधान अंबाड़ी प्रियंका, बीना डोभाल, राजकुमारी फर्सारी, अंजू गुलेरिया, कु. दिव्या राणा, सविता ध्यानी सहित स्थानीय गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *