पिथौरागढ़ से बॉलीवुड तक गौरव वर्मा की नई उड़ान, अब ‘प्रेम कीटाणु’ से बतौर निर्माता नई पारी।

 

पिथौरागढ़। कुमाऊं की पहाड़ियों से निकलकर मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाले गौरव वर्मा अब अपनी प्रोडक्शन कंपनी अवनिका फिल्म्स की पहली फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ लेकर दर्शकों के सामने आ रहे हैं। गौरव ने करीब नौ साल तक शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ काम करते हुए कई चर्चित फिल्मों के निर्माण में अहम भूमिका निभाई।इस दौरान उन्होंने ‘जवान’, ‘डार्लिंग्स’, ‘भक्षक’, ‘बदला’, ‘लव हॉस्टल’, ‘बॉब बिस्वास’, ‘क्लास ऑफ 83’, ‘कामयाब’ और ‘इत्तेफाक’ जैसी फिल्मों के निर्माण से जुड़े अनुभव हासिल किए। उन्हें शाहरुख खान समेत अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, तापसी पन्नू, अभिषेक बच्चन और अन्य बड़े कलाकारों के साथ काम करने का अवसर मिला।अब ‘प्रेम कीटाणु’ गौरव की अपनी प्रोडक्शन कंपनी की पहली फिल्म है। इसमें वीर पहाड़िया, आफिया सैयद, अपारशक्ति खुराना, राकेश बेदी और निखिल विजय नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है।फिल्म का टीजर दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। गौरव का पिथौरागढ़ से बॉलीवुड तक का सफर छोटे शहरों से बड़े सपने लेकर निकलने वाले युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *