देहरादून। सूडान में उत्पन्न संकट एवं परिस्थितियों के क्रम में सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को आपरेशन कावेरी के तहत भारत लाया जा रहा है। बुधवार रात भारत आई फ्लाइट में उत्तराखंड के 10 लोग भी वापस लाए गए। नई दिल्ली पहुंचने पर इन 10 लोगों का उत्तराखंड के स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा और सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी अमर बिष्ट ने स्वागत किया। इसमें सुनील सिंह, विनोद नेगी, प्रवीन नेगी, अनिल कुमार, शीशपाल सिंह,अंकित बिष्ट, जुनेद त्यागी, जुनेद अली, इनायत त्यागी और सलमा त्यागी शमिल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार, निरंतर केंद्र सरकार के संपर्क में हैं।
Related Posts
हिमालय संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है सरकार – मुख्यमंत्री
- India Today Headlines team
- September 9, 2025
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य सरकार हिमालय संरक्षण […]
प्रदेश में सभी प्रतियोगी परीक्षाएं नकलविहीन एवं पारदर्शिता के साथ होंगीः सीएम
- India Today Headlines team
- February 24, 2023
सीएम ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों एवं विद्यार्थियों हस्ताक्षर अभियान में प्रतिभाग […]
जनसुनवाई कार्यक्रम में 92 शिकायतें हुईं दर्ज
- India Today Headlines team
- April 11, 2023
जनसुनवाई कार्यक्रम में डीएम सोनिका ने सुनीं जनशिकायतें देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा […]
