Your Website Description

निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी की क्रीड़ा प्रतियोगिता में लव सदन बना चैंपियन

ऋषिकेश। खैरी कलां स्थित निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी में शुक्रवार को 14वीं अंतरसदनीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें लव सदन ने ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती, जबकि सर्वश्रेष्ठ मार्च पास्ट का खिताब प्रहलाद सदन ने हासिल किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय संस्थापक महंत बाबा राम सिंह महाराज एवं संरक्षक संत बाबा जोध सिंह महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन प्रदान करना है।

प्रतियोगिता में चारों सदनों के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। टग ऑफ वार के वरिष्ठ बालिका वर्ग में लव सदन और बालक वर्ग में श्रवण सदन विजेता रहे। सर्वश्रेष्ठ एथलीट वरिष्ठ बालिका वर्ग में जाह्नवी कुमारी, वरिष्ठ बालक वर्ग में दक्ष चौहान, कनिष्ठ बालिका वर्ग में प्रांशी और कनिष्ठ बालक वर्ग में अंश चुने गए।

समापन समारोह में बास्केटबॉल एसोसिएशन उत्तराखंड के महासचिव मनदीप सिंह ग्रेवाल, नेशनल पैराशूटिंग कोच अरुण सिंह और अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी साक्षी चौहान ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नृत्य, योग, शबद कीर्तन, कराटे और मार्शल आर्ट की आकर्षक प्रस्तुतियां भी दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *