गढ़वाल में बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

 

देहरादून।  गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के दुर्गम एवं सीमांत इलाकों में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। क्षेत्र के 13 स्थानों पर नए मोबाइल टावरों की स्वीकृति मिलने पर केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया से भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया गया।

 

इस दौरान केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया गया कि गढ़वाल का अधिकांश भू-भाग पर्वतीय एवं दुर्गम है। भौगोलिक परिस्थितियों के कारण आज भी कई क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

 

इसी क्रम में चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और टिहरी गढ़वाल के 92 स्थानों पर भी नए मोबाइल टावर स्थापित करने का आग्रह केंद्रीय संचार मंत्री से किया गया। मंत्री ने इस मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 

बेहतर मोबाइल और इंटरनेट कनेक्टिविटी से सीमांत एवं दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, पर्यटन और सरकारी सेवाओं तक लोगों की पहुंच आसान होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *