देहरादून: जॉलीग्रांट एयरपोर्ट रोड पर गुरुवार को सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही SDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई और घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को प्राथमिक उपचार दिया।
जानकारी के अनुसार घायल की पहचान जोगिंदर पुत्र श्री कृष्ण पाल, निवासी नौका विहार, देहरादून के रूप में हुई है। SDRF टीम ने घायल की स्थिति का आकलन करते हुए आवश्यक प्राथमिक उपचार प्रदान किया।
प्राथमिक उपचार के बाद SDRF टीम ने घायल को 108 एंबुलेंस के माध्यम से ऋषिकेश अस्पताल भिजवाया, जहां उसका उपचार जारी है।
SDRF की तत्परता से घायल व्यक्ति को समय पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के साथ ही अस्पताल पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण सहायता मिली।
