गडोरा में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, ‘मिसेज गडोरा-2026’ बनीं वंदना रावत

रुद्रप्रयाग। गडोरा गांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। डॉ. ममता कुंवर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं, युवतियों और बालिकाओं ने लोकगीत, लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘मिसेज गडोरा-2026’ प्रतियोगिता रही। कड़े मुकाबले में वंदना रावत ने खिताब जीता, जबकि अल्पना कुंवर फर्स्ट रनर-अप और काजल सेकंड रनर-अप रहीं। निर्णायक अंजू बिष्ट और अमिता कप्रवान रहीं।

बालिकाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ नंदा राजजात यात्रा पर आधारित भावपूर्ण प्रस्तुति ने भी दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। नंदा देवी की विदाई और पहाड़ की लोकआस्था को दर्शाती प्रस्तुति ने माहौल को भावुक कर दिया।

आयोजक डॉ. ममता कुंवर ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य धार्मिक उत्सव के साथ लोकसंस्कृति, महिला सहभागिता और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलने के साथ युवा पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *